UGC NET Answer Key Released: यूजीसी नेट दिसंबर 2023 के लिए आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
एनटीए द्वारा दिसंबर 2023 के लिए आयोजित यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आंसर की जारी कर दी गयी है। जिन उम्मीदवारों ने यूजीसी नेट परीक्षा में भाग लिया था वे NTA Answer Key 2024 तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप आंसर की में दिए किसी उत्तर से असंतुष्ट हैं तो उस पर 5 जनवरी तक चैलेंज किया जा सकता है।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) के दिसंबर 2023 सत्र तथा वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) के दिसंबर 2023 सत्र का आयोजन किया जा चुका है। इन दोनों हीं परीक्षाओं में सम्मिलित हुए लाखों उम्मीदवारों को अब अपनी-अपनी उत्तर-कुंजियों (NTA Answer Key 2024) इंतजार है।
अब एनटीए द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर 2023 के लिए आंसर-की जारी कर दी गयी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर की एवं रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस पेज पर उपलब्ध करवाए गये डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
UGC NET Answer Key 2024 Download Direct Link
NTA Answer Key 2024: UGC NET आंसर-की ugcnet.nta.ac.in पर जारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर 2023 आंसर-की जारी करने के बाद इन्हें डाउनलोड करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, ugcnet.nta.ac.in पर एक्टिव किया गया है। इस लिंक के माध्यम से कैंडिडेट्स सम्बन्धित पेज पर जाकर अपने अप्लीकेशन नंबर तथा डेट ऑफ बर्थ की डिटेल से लॉग-इन करके उत्तर-कुंजियों (NTA Answer Key 2024) को डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, इसी प्रक्रिया से उम्मीदवार आंसर-की पर अपनी आपत्तियां (यदि कोई हो तो) भी दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न की दर से शुल्क का भी भुगतान करना होगा।
UGC NET ANSWER KEY DIRECT UGC NET LINK- https://ugcnet.ntaonline.in/
